बीसलपुर: खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी
August 17, 2025
बीसलपुर। बीसलपुरदृगुजरौला मार्ग पर बाबा कॉलसेन के निकट रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने खाई में शव देखा तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतक की पहचान गांव चैसरा निवासी मिथुन (32) पुत्र नाथूलाल के रूप में हुई है। पिता नाथूलाल ने बताया कि मिथुन 15 अगस्त की शाम अपने साथी बंटू पुत्र हरीश और दिनेश पुत्र शालिगराम के साथ टहलने निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो उठे। रविवार को उसका शव खाई में मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतक की मौत के बाद परिवारजन रो-रोकर बेसुध हो गए।
