Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: काउंसिलिंग के माध्यम से 07 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया


मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 07 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया। उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे। परिवार परामर्श केन्द्र,मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान महिला उप निरीक्षक रीता यादव, महिला मुख्य आरक्षी-उषा सिंह,आरक्षी सपना व सावित्री यादव एवं सदस्यगण डा.कृष्णा सिंह व ओपी सुनीता देवी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |