Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः फर्जी फेसबुक आईडी से फैलाई जा रही अफवाहें


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के शिवगढ़ जलालपुर ग्राम सभा में इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय हो गई हैं, जो लोगों पर झूठे और निराधार आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। इनमें “शिव तांडव” और “शिवगढ़ के शुभचिंतक” नाम से चल रही आईडी विशेष रूप से चर्चा में हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन आईडी के माध्यम से न केवल लोगों की छवि धूमिल की जा रही है बल्कि ग्राम प्रधानी चुनाव को देखते हुए कटाक्ष और भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और विवाद की आशंका भी बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, ऐसी फर्जी आईडी केवल यही नहीं हैं बल्कि कई अन्य भी सक्रिय बताई जा रही हैं। नागरिकों का मानना है कि यदि इस पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में यह प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। जब की निदेशक पंचायतीराज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को इस आशय के साथ पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है कि अब ग्राम प्रधानों की शिकायत केवल सशपथ हलफनामों के माध्यम से ही की जा सकेगी और शिकायत झूठी होने पर शिकायत कर्ता को विधिक दण्ड के साथ साथ मान हानि की भी क्षतिपूर्ति करनी होगी।  बावजूद इसके सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर, ग्रामीणों को भड़का कर किसी नए वीभत्स घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इन फर्जी आईडी की जांच कराई जाए और दोषियों पर आईटी एक्ट व मानहानि की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाए। जबकि हमारे संविधान के अनुच्छेद 19 (1ं) के तहत भी इस तरह के कृत्यों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं है बावजूद इसके अमेठी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है प्रशासन और जिलाधिकारी महोदय से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस पर सख्त नजर रखें और शीघ्र ही कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |