Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः 15वां दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन


अमेठी।  त्रिशुंडी सीआरपीएफ रिक्रूटमेंट सेंटर में 15वा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान 131 जवानों को 44 सप्ताह का सफल प्रशिक्षण के बाद आज पूर्ण रूप से सीआरपीएफ में शामिल किया गया है।इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी रास बिहारी सिंह जवानों की परेड सलामी ली साथ ही देश सेवा का शपथ भी दिलाया जवानों ने शपथ लेते हुए कहा कि देश हित में अपने नामित अधिकारी की हर आदेश का पालन करुंगा इसमें चाहे मेरी जान जाने का ही खतरा क्यों ना हो,इसके बाद जवानों ने अलग अलग प्रांतों में प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम किया और ट्रेनिंग के दौरान अच्छे प्रदर्शन करने वाले 10 जवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डीआईजी रास बिहारी सिंह ने बताया कि आज 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद इन सभी जवानो को सीआरपीएफ में शामिल किया गया है।अब इनको देश के किसी भी कोने में जरूरत के हिसाब से भेजा जाएगा जहां पर ये अपनी सेवा दे सकेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |