Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः नौगवाँ पकड़िया में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक सम्पन्न, नई ऊर्जा और एकता का संकल्प


पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां, रूपपुर कृपा और बरहा क्षेत्र की उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी ने की।बैठक में जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी व्यापारियों को एकता और संगठन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “व्यापारी समाज की सफलता की कुंजी एकता और संगठन है, व्यापार मंडल हर व्यापारी का सच्चा साथी है।” उन्होंने यह भी कहा कि छात्र जीवन से ही वे व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते आए हैं और आगे भी हर समस्या में व्यापारी वर्ग के साथ खड़े रहेंगे।बैठक में नगर अध्यक्ष संदीप सक्सेना ने नगर पंचायत से संबंधित प्रस्ताव रखे, जिस पर विचार करते हुए जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी ने सुमित सक्सेना को पकड़िया नौगवां, रूपपुर कृपा और बरहा का संरक्षक नियुक्त किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेन्द्रू ने कहा कि व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने युवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। शहर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने व्यापारियों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके दर्जे को सर्वोच्च कहा। महामंत्री राशिद अंसारी ने जागरूकता पर बल दिया, जबकि वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र रस्तोगी और इरशाद खान ने व्यापारी एकता और सेवा का संकल्प लिया।बैठक में सभी ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और व्यापारी वर्ग के सशक्त भविष्य की दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराया।बैठक में अनेक व्यापारियों ने भाग लिया और एक स्वर में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |