पीलीभीत। जनपद भर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवा मंडलों ने कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और देशभक्ति का संदेश दिया।बालाजी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा का स्वागत प्रधानाचार्य विकास सक्सेना ने बैच लगाकर किया। श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित किया, जबकि संस्थान के संरक्षक हरिओम चैधरी ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया।
विशिष्ट अतिथि राहुल एवं मोहम्मद मिजान सहित अनेक प्रशिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली ने देशभक्ति का माहौल बना दिया।
रोजी फ्लॉवर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की गई।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ ने भी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया। ध्वजारोहण सेवानिवृत्त उप निदेशक श्री ओ. के. पांडे ने किया। उन्होंने युवाओं से समाज निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता में योगदान देने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि अमित चैधरी (पुलिस विभाग) और अनुराग दुबे (पोस्टमास्टर) ने अनुशासन, ईमानदारी और भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व करने का संदेश दिया।डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन पब्लिक स्कूल, विकासखंड ललौरीखेड़ा में “मेरा युवा भारत” के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवा मंडल अध्यक्ष वीरपाल ने युवाओं को वृक्षों की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने अपनी माताओं के नाम पर एक-एक वृक्ष लगाया और पौधों की सेवा करने का संकल्प लिया।रोटरी क्लब ने जामा मस्जिद के पास उच्च प्राथमिक विद्यालय डालचंद में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया गया। इस दौरान बच्चों को नाश्ता, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना और अन्य रोटेरियन सदस्यों ने बच्चों को देशप्रेम और शिक्षा का महत्व बताया।जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल देशभक्ति का वातावरण बनाया, बल्कि सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और एकता का संदेश भी दिया।
.jpg)