Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत, गांव में मातम


बीसलपुर।सीतापुर जनपद के महोली मार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में नौगमियां गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल सुरजीत कुमार (28) की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार सुरजीत कुमार सीतापुर पुलिस लाइन में जेल चैकी पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे कि रिछाही गांव के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तथा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह सरकारी वाहन से सुरजीत का शव गांव लाया गया। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने उन्हें सलामी दी। तीन माह पहले ही उनकी शादी भुता थाना क्षेत्र के गिद्धरापुर गांव में हुई थी। पत्नी उर्मिला और मां जयंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।सुरजीत 2019 की भर्ती में पुलिस सेवा में आए थे और परिवार में सबसे बड़े पुत्र थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोग गहरे शोक में डूब गए। सांसद प्रतिनिधि व किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने परिजनों से फोन पर बात कर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |