संग्रामपुर: बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा
August 10, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य मेले में आये मरीजों में अधिकतर बुखार से पीड़ित हैं। जिन्हें डेंगू मलेरिया और टाइफाइड की जांच करके मुफ्त की दवा दी गई।यह कार्यक्रम अमेठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज में डॉक्टर बृषकेष सिंह और संग्रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में डॉक्टर सुशील शुक्ला की देखरेख में आयोजित हुआ।मेले में दोनों केंद्र पर 64-64 मरीज पंजीकृत हुए इनमें 27 जांच लैब के तहत चण्डेरिया में हुई वहीं विशेषरगंज में 18 जांच की गई। चण्डेरिया में 1 गर्भवती महिला की भी स्वास्थ्य जांच की गई उसे आईरन की गोली सहित मुफ्त में दवा दी गई। स्वास्थ्य मेले में आये डॉ सुशील शुक्ला ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है 64 मरीजों में 80 फीसदी बुखार के मरीज थे। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट कमलेश सिंह, अरुण मिश्रा,लैब टेक्नीशियन काजल नायक,हरिनाथ, एएनएम,आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
