जामो: पुलिस चाैकी बंद, मकान मालिक को नही मिला किराया
August 10, 2025
जामो/अमेठी। जामो थाना क्षेत्र की नीमी चैकी इस समय बंद चल रही है हालांकि मौके पर खुली है यहां पर जो कागज पत्तर और बटखरा रखा है तौलने नापने का है वह मकान वालों का है लेकिन यहां के जो मकान मालिक है या जो लोग मिले और कई लोग मिले उन लोगों ने बताया कि अब यह चैकी बंद हो गई है यहां कोई रहता नहीं है उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि जब से चैकी यह खुली उन्हें कोई किराया नहीं मिला संजय कुमार सिंह के कार्यकाल में जो थाना क्षेत्र जामो के थाना अध्यक्ष थे उनके समय में चैकी खोली गई थी लोगों ने यहां पर बताया कि उस समय पुलिस अधीक्षक इलामारन जी यहां पर पुलिस अधीक्षक थे लोगों की सुख सुविधा के लिए चैकी खोली गई थी शासन के निर्देश के क्रम में लेकिन यह चैकी अब बंद कर दी गई है क्या सच्चाई है । यह शासन प्रशासन जाने लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि यदि चैकी का शासन प्रशासन किराया नहीं दे पा रहा है तो यहां पर सरकारी जमीन ग्राम सभा में खोज करके चैकी का निर्माण कराया जाए और यहां की चैकी संचालित की जाए जहां पर चैकी है वहां से नंदमहर से भी कुछ आगे तक इधर जामो तक के लोगों के काम की चैकी है लोग यहां पर अपनी शिकायत के लिए कम दूरी तय करके आया करते थे और अपनी समस्या का निराकरण कराया करती थे इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी गौरीगंज से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा की चैकी बंद नहीं है मैं दिखवा लेता हूं।