संग्रामपुर: पानी कम होने के बाद भी नहीं बन रहा वैकल्पिक रास्ता राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान
August 23, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में मालती नदी पर पुल चैड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख में पुल तोड़ दिया गया। लेकिन राहगीरों को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था। पुल निर्माण कार्य अप्रैल - म ई-जून में चल रहा था लेकिन जुलाई माह में अचानक मालती नदी में पानी आने से वैकल्पिक रास्ता बह गया और रास्ता बंद हो गया। लेकिन एक माह बीत गया पानी भी कम हो गया लेकिन वैकल्पिक रास्ता अभी तक नहीं बनाया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग की इस कार्यशैली ने नाराज राहगीरों ने प्रशासन से मांग की कि नदी में पानी कम हो गया अब वैकल्पिक रास्ता बना दिया जाय। संग्रामपुर क्षेत्र के मालती नदी पर अमेठी- किठावर मार्ग पर गोरखापुर गौशाला के पास पुल चैड़ीकरण के अप्रैल 2025 में पुल तोड़ दिया गया था।और वैकल्पिक रास्ता बना दिया गया था।आज पुल निर्माण को लेकर पांच माह बीत रहे लेकिन पुल निर्माण पूरा नहीं हुआ है लेकिन जनता को पुल निर्माण को लेकर समस्या हो रही है लेकिन उससे अधिक समस्या वैकल्पिक पुल निर्माण न होने से हो रही है।जनता परेशान होकर अमेठी- कालिकन मार्ग मालती नदी पतापुर के पास जुगाड़ू पुल(बांस-बल्ली )वैकल्पिक रास्ता बना कर जानजोखिम में डाल इस पार- उसपार आते-जाते दिखे। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग को इन ग्रामीणों पर दया नहीं आई आज भी वैकल्पिक रास्ता नही बना है । कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग का जेई अमित पाठक लापरवाह है।यही कारण है कि ठेकेदार की चाय पीने के आगे जनता की समस्यायों को दर किनार करते हैं।
.jpg)