बाराबंकीः रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नकली तेल-नमक जब्त
August 07, 2025
बाराबंकी। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवाबगंज तहसील के मसौली क्षेत्र में समृद्ध फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड पर छापा मारा। यहां पतंजलि और फॉर्चून ब्रांड के नाम पर नकली सरसों का तेल और टाटा नमक के नाम पर पैकिंग किया जा रहा था।कार्रवाई में 75 लीटर खुला सरसों तेल , 30 लीटर पैक पतंजलि तेल , 525 किग्रा खुला नमक , 492 किग्रा टाटा ब्रांड नमक जिनकी कुल अनुमानित लागत 41,000 हजार रूपये आकी जा रही है। को सील कर जांच के लिए नमूना संग्रहीत किया गया। मौके से हार्पिक, फेविकोल, टूथपेस्ट और फेस क्रीम आदि के नकली उत्पाद भी बड़ी मात्रा में बरामद हुए।पूछताछ में पता चला कि यह अवैध कार्य रवि चौरसिया निवासी चौरीचौरा, गोरखपुर द्वारा किया जा रहा था। परिसर के स्वामी मनोज कुमार वर्मा निवासी मसौली कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। खाद्य लाइसेंस न होने के कारण परिसर को सील कर खाद्य व्यवसाय प्रतिबंधित कर दिया गया है।विभाग द्वारा 09 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया, साथ में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय सहित विभाग की टीम मौजूद रही।
