मुसाफिरखाना: स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
August 27, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त त्रिपुरारी गिरि पुत्र श्याम गिरी निवासी ग्राम पिण्डारा करनाई थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कई थानों में अभियोग पंजीकृत है थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
