कादीपुरः गुडवर्क! वांछित चोर गिरफ्तार
August 27, 2025
कादीपुर/सुल्तानपुर। जनपद की कादीपुर पुलिस इन दिनो दिन प्रति दिन अपराधियो के धडपकड अभियान मे जूटी हुई है , हर रोज कोई न कोई जुर्म करने वाला सलाखो के पीछे भेजा जा रहा है। इसी क्रम मे कल एक वांछित चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्र0नि0 श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित चोर सुनील कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी बरवारीपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 21 वर्ष को हिरासत में लिया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 433/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस पूर्व से पंजीकृत है ।
