पीलीभीतः स्काउट गाइड प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न! जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित, संस्था की सराहना
August 30, 2025
पीलीभीत। स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।सत्र 2024-25 के लिए तृतीय सोपान पुरनपुर, पीलीभीत और बीसलपुर के स्काउट गाइड प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इसके साथ ही 95 प्रतिभागियों को मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स और 111 प्रतिभागियों को बिगिनर्स कोर्स के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था निःस्वार्थ भाव से समाज के कार्य करती है और भविष्य में प्राकृतिक आपदा या किसी सामाजिक कार्यक्रम में यह संस्था अपनी बेहतर भूमिका निभाकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी।समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी, सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की सुरभि सक्सेना, प्रशिक्षक योगेश कुमार और अभिजीत कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे ने किया। इस अवसर पर गाइड शोभा वर्मा, हितेश शुक्ला, सचिन सक्सेना, शालिनी पांडे, जगदीश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित रहे।
