Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बृज की रसोई पहलरू लखनऊ में इण्डियन हेल्पलाइन ने जरूरतमंदों को स्नेह से परोसा पौष्टिक भोजन! लखनऊ में बृज की रसोई पहल- जरूरतमंदों को मिला पौष्टिक भोजन- विपिन शर्मा


लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार, 24 अगस्त, 2025 को बृज की रसोई नामक एक सामाजिक पहल के तहत आशियाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 1600 से अधिक अनाथ, निराश्रित, असहाय बच्चों और बुजुर्गों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरित किया गया।

मीडिया प्रभारी दीपक भुटियानी ने कहा यह कार्यक्रम एक दान, बड़ा बदलाव और निःस्वार्थ सेवा के ध्येय पर आधारित था, जो कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को मजबूत करता है।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि यह सेवा प्रेरणास्रोत बाबा नीम करोली को समर्पित है, जिनकी शिक्षाएं सेवाभाव पर जोर देती हैं। यह पहल समाज के सबसे वंचित वर्गों को सशक्त करने के संवैधानिक मूल्यों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

संजय श्रीवास्तव ने बताया यह कार्यक्रम शाम 3 बजे साईं मंदिर सेक्टर-जे (आशियाना), लखनऊ से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान बाबा नीम करोली जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण किया गया। संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला ने अवगत कराया कि संस्था के स्वयंसेवकों ने भोजन वितरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों की ओर प्रस्थान किया। इनमें सेक्टर-एम रिक्शा कॉलोनी, रतन खंड, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के समीप की झुग्गियाँ, निर्माणाधीन भवनों में कार्यरत श्रमिकों के अस्थायी निवास, नगर निगम जोन-8 की मलिन बस्तियाँ और रतनखंड पानी टंकी जैसे क्षेत्र शामिल थे।

विकास पाण्डेय बताते है इस पुनीत कार्य में कई समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों, युवा स्वयंसेवकों और संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।

देवांश रस्तोगी ने बताया कि संजय श्रीवास्तव, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, अखिलेश सिंह, अंशुल दुवे, दिनेश कुमार पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, नवल सिंह और गोविन्द सिंह ठाकुर एवं संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला, सुष्मिता शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय रूप से सेवा की।

सुष्मिता शर्मा ने कहा इस आयोजन ने न केवल भोजन वितरण का कार्य किया, बल्कि मानवता, करुणा और आपसी भाईचारे का एक सजीव संदेश भी दिया।

अंशुल दुवे ने कहा संस्था ने नागरिकों से इस मानवीय प्रयास में सहयोग कर संवैधानिक न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों को साकार करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |