जामो: पुलिस का गुडवर्कः हत्या का खुलासा! पति निकला पत्नी का हत्यारा, हुआ गिरफ्तार
August 06, 2025
जामो/अमेठी। जनपद की जामो पुलिस को कल एक बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने बीजे दिन हुए हत्या कर खुलासा करते हत्यारे को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है। गौरतजब हो कि बीते दिन ग्राम फत्ते का पुरवा मजरे पूरब गौरा निवासनी इलाइची देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी दादू मंगता की हत्या कर दी गयी थी वही हत्या का खुलासा करते हुए अपराधी को जेल भेजा गया हैै। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना जामो पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के दौरान मृतका के शव के पास से बरामद ब्लेड के रैपर के संबन्ध में आसपास के लोगों व दुकानदारों से पूछताछ की जा रही थी। वही जांच के क्रम में प्रकाश में आये तथ्यों के आधार परमृतका के पति दादू मंगता उर्फ काने पुत्र विफई मंगता निवासी ग्राम फत्ते का पुरवा मजरे पूरब गौरा थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को पुलिस हिरासत मे लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद ब्लेड घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया । दादू ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बाहर से लेकर आया था जिससे बृहस्पतिवारध्शुक्रवार की रात में मीट धुलने व बनाने के लिये मेरा झगड़ा हो गया था जिससे नाराज होकर वह डेरे से निकल कर जाने लगी थी । जिसको मनाने के लिए मैं उसके पीछे-पीछे जाने लगा । कुछ दूर जाने के बाद मैं उसका हाथ पकड़कर वापस डेरे में चलने के लिये जिद करने लगा तो वह मुझे गाली देने लगी और मैने गुसये मे आकर दसकी हत्या कर दी।
