जामोः ग्राम सभा मे भ्रष्टाचार, डीएम से जांच की मांग
August 06, 2025
जामो/अमेठी। लालपुर के निवासी दिनेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी अमेठी मुख्य विकास अधिकारी से मांग किया है कि उनकी ग्राम सभा लालपुर में फर्जी लेबर दिखाए जा रहे हैं वह भी बाहरी कोई काम नहीं हो रहा है एक ही फोटो बार-बार दिखाई जा रही है उन्होंने जांच और कार्यवाही की मांग किया है उनका कहना है कि उनकी ग्राम सभा में उनकी माने तो फर्जी लेबर दिखाए जा रहे हैं काम हुआ नहीं है जल भराव है नरेगा में फर्जी लेवर चलाए जा रहे हैं एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया लोकपाल से भी उन्होंने इसकी शिकायत की है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई