Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : धर्म गुरुओं के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मांगा सहयोग! धर्मगुरुओं ने दिया आश्वासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं में करेंगे पूर्ण सहयोग


लखीमपुर खीरी। जनपद में संचालितस्कूलआधारितटेटनस-डिफ्थीरिया (ज्क्) अभियान एवं नियमित टीकाकरण को सफल बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभियान की आवश्यकता, महत्व एवं सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए ज्क् वैक्सीन अत्यंत आवश्यक है। धर्मगुरुओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने समुदायों, धार्मिक आयोजनों एवं सभाओं में इस अभियान का प्रचार करें, ताकि समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर किया जा सके और अधिक से अधिक बच्चे इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें।सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि ष्धर्मगुरु समाज में अत्यंत प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं। यदि वे इस जनस्वास्थ्य अभियान को समर्थन देते हैं, तो समाज का विश्वास और भागीदारी स्वतः बढ़ेगी।ष्धर्मगुरुओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने समुदायों में टीकाकरण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। यह पहल न केवल जनस्वास्थ्य को सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से एक स्वस्थ भविष्य की ओर भी कदम बढ़ाएगी। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए भी धर्मगुरुओं से लाभार्थियों से संपर्क के करने का भी आग्रह किया गया। इस योजना के अंतर्गत सालाना 5 लाख का इलाज लाभार्थी करा सकते हैं। इस अवसर परनियमित टीकाकरण कलेण्डर भी सभी को बांटे गए जिसके माध्यम से बच्चे के टीकाकरण की तारीख याद रखने में आसानी होगी साथ ही साथ (टीबी) क्षय रोग उन्मूलन हेतु चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया और समुदायों में क्षय रोग से जुड़ी सही जानकारी साझा करने के लिए धर्मगुरूओं से आग्रह भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब क्षय रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान पोषण हेतु 500 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी  डॉ रवि मोहन गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रोहित सिंह, डब्लूएचओ प्रतिनिधि, यूनिसेफ प्रतिनिधि, डब्लूजेसीएफ प्रतिनिधि सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |