बीसलपुर। 130 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बकैनियाँ, रामपुर अमृत, खजुरिया निभीराम, कनपरा और कनपरी में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।पंचायत का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा पूरी तरह जनविरोधी है। सत्ता में आने के बाद उसने गरीब, मजदूर और पिछड़े समाज को कठिनाइयों में धकेल दिया है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, जिससे आम जनता का जीवन बेहद कठिन हो गया है।”इस मौके पर वक्ताओं ने समाजवादी सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए समाजवादी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।
पंचायत में पीडीए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव, गली-गली और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके।पंचायत में चैधरी प्रदीप सिंह पटेल, मलखान सिंह वर्मा, भूदेव गंगवार, ओमपाल गंगवार, जदवीर सिंह, सुनील कश्यप, पुत्तू लाल, जमुना प्रसाद तिवारी, जयपाल सिंह, अनिल कुमार, हरिओम वर्मा, बद्री प्रसाद, प्रेमपाल यादव, रामशरण, सुमित, ओंकार भारती, विमला देवी, अशोक वर्मा, रजनीश यादव, शिवकुमार वर्मा, मानसिंह, प्रदीप कुमार, छत्रपाल, इंद्रपाल सिंह, राकेश कुशवाह, नितिन, विजय कुमार, राजकुमार भारती, केशरीलाल, राममुनि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।“समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बाबा साहेब के सपनों और विचारों को साकार करने का काम कर रही है। सपा का लक्ष्य है कि अंबेडकर के संदेश और संविधान की मूल भावना को पिछड़े, दलित और अगड़े समाज तक पहुँचाया जाए ताकि सामाजिक समानता और न्याय स्थापित हो सके।”
