Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामोः सुनो योगी सरकार, व्यापारियों ने लगाई गुहार! कस्बे के बगल से बने फोरलेन बाईपास, मिलेगा लोगो को लाभ


जामो/अमेठी। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के मंत्री नितिन गडकरी पूर्व केंद्रीय मंत्री अमेठी की संसद रही स्मृति ईरानी जी से मांग जगदीशपुर से हो करके फोर लेन नहीं गया जगदीशपुर के व्यापरियों के मकान बच गए इसी के साथ वारिसगंज के व्यापरियों के मकान बच गए इसी तरह मुसाफिर खाना के व्यापरियों के मकान बच गए अलीगंज के व्यापरियों के मकान बच गए क्या जामो के नेता जी लोग पूर्व विधायक गण एवं विधायक जी सांसद किशोरी लाल शर्मा जी पूर्व सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी क्या जामो में बायपास नहीं बन सकता ना मालूम कितने लोगों के मकान पूरे के पूरे धरासई हो जाएंगे जामो एक तरह से पुरी तरह से खतम हो जाएगा राजकीय उमा रमण इंटर कॉलेज के लिए जगह कम हो जायेगी। बालिका इंटर कॉलेज में भी उसकी बाउंडरी टूटने से जगह खतम हो जायेगी साथ ही आगे आने पर प्राथमिक स्कूल प्राथमिक विद्यालय की भी जमीन कम पड़ेगी इसी के आगे जब आते हैं तो इसी के आगे ब्लॉक है ब्लॉक की मजबूत दीवार बाउंड्री टूट जायेगी और ब्लॉक के लिए जगह बहुत कम हो जायेगी इसी के आगे मैं दुर्गा जी का मंदिर पडता है उसकी दीवार तो एकदम टूट जाने से बहुत ही कम जगह बचेगी दर्शनार्थियों के खड़े होने के लिए भी जगह नहीं बचेगी  यह माता दुर्गा जी का मंदिर बहुत ही प्राचीन है ना मालूम कितने लोगों की मनोकामनाएं यहां पूर्ण हुई है इसे भी बचाना जामों वासियों जामों के नेताओं क्षेत्र के विधायक जी सांसद जी का कर्तव्य बनता है मां दुर्गा जी का मात्र एक ही मंदिर है विकासखंड मुख्यालय पर जहां पर लोग आए दिन कार्यक्रम किया करते हैं एकमात्र दुर्गा जी का मंदिर है इसी तरह थाने की दीवार भी टूट जायेगी थाने के लिए भी जगह कम पड जायेगी वैसे भी कम है और यहां जो रोड बना हुआ है इतना टेढ़ा है इधर से फोर लेन बनाया जना जनहित में नहीं है अमेठी की पूर्व सांसद केंद्रिया मंत्री स्मृति ईरानी जी पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मठियारी जी विधायक राकेश प्रताप सिंह जी सांसद किशोरी लाल शर्मा जी क्या जामो वासियों का दुख दर्द आप सभी सुनेंगे एक बायपास जिस तरह से मुसाफिरखाना के बगल से वारिसगंज के बगल से जगदीशपुर के बगल से अलीगंज के बगल से और आगे कुछ कस्बे हैं उनके बगल से निकल गया  तहसील अमेठी के बगल से भी हो करके बायपास निकला है तहसील के लोगों के घर मकान को वहाँ के स्थानिया नेताओं ने बचाया इसी तरह जामो से भी बगल से बाई पास निकल सकता है बाई पास निकलने से जामो में जो कभी जाम की स्थिति होती है वह खतम होगी  बाईपास बनने से जामो शहर का विकास और दूर तक होगा क्योंकि बाईपास पर भी लोगों के लिए मकान और दुकान के लिए जगह मिल जाएगी यहां का विकास रूकेगा नहीं जामो का और विकास होगा आवा गमन में और सुविधा मिलेगी जामो में पीसीएफ गोदाम बना हुआ है बाईपास बनने से बाईपास के द्वारा भी जामो शहर में ट्रकों की एंट्री  हो सकेगी जामों का विस्तार होगा जिस तरह से मुसाफिरखाना का विकास नहीं रूका जगदीशपुर का विकास नहीं रूका अलीगंज का विकास नहीं रूका वारिसगंज का विकास नहीं रूका इसी तरह से जामो का भी बाईपास बन जाने से आवागमन की सुविधा भी मिलेगी और जो सरकारी संस्थाएं हैं चाहे थाना हो चाहे बालिका इंटर कॉलेज हो चाहे उमा रमण राजकीय इंटर कॉलेज हो चाहे विकासखंड जामो हो इन सब की जमीन भी सुरक्षित रह जाएगी और यह बने रह सकेंगे आशा है जामो वासियों के हित में बाईपास बने इसके लिए हमारे नेता जी अथक प्रयास करेंगे क्योंकि जामो वासियों से भी वोट मिलता है  वैसे भी आने वाले समय में भीड़ बढ़ेगी पहले से ही अगर बाईपास बन जाए तो आवागमन में जामो वासियों के लिए क्षेत्र वासियों के लिए बाहर के लोगों के लिए भी बड़ी सुविधा मिलेगी जाम से भी निजात मिलेगी जामो होकर के अगर फोरलेन बनता भी है तो आए दिन घटनाएं हुआ करेंगी  फोरलेन बन जाने से दुर्गा पूजा और दशहरा में बाईपास के द्वारा भी बड़े वाहन आसानी से चले जाएंगे और यह सब कार्यक्रम भी धूमधाम से जामो शहर में संपन्न हो सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |