Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः साठ लाख रुपये की लागत से बनी सड़क तीन महीने में टूटकर खत्म


बलिया। अभी तीन महीने भी नहीं पूरे हुए और सीमेंटेड सड़क टूटकर बेकार हो गई। शहर के मध्य स्थित वार्ड नंबर 17 के शास्त्री नगर बड़ा गड़हा मुहल्ले में अग्रवाल धर्मशाला से लेकर आर्यसमाज रोड स्थित विनोद सिंह के मकान तक बनी सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय जनता ने बताया कि नगरीय विकास अभिकरण द्वारा लगभग साठ लाख रुपये से सड़क नाली एवं स्लैब का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें सड़क जगह- जगह से टूटना शुरू हो गया है और कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। मुहल्ले के निवासी महेश कुमार एडवोकेट ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, डीएम समेत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को पत्र लिखकर मांग किया गया कि निर्माण कार्य की जांच किसी प्रमुख निर्माण एजेंसी से कराई जाए एवं दोषी निर्माण कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई हो। पूर्व सभासद राहुल रस्तोगी ने कहा कि वर्तमान डूडा के अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय जनता की मांग पर स्वयं आकर मौके का निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक कोई समुचित कार्रवाई नहीं हुई। जिससे क्षेत्रीय जनता में काफी रोष व्याप्त है। अमर पटेल ने कहा कि निर्माण कार्य रात्रि 12 बजे से जब मुहल्ले के लोग सो जाते थे। सड़क निर्माण कार्य होता था। अग्रवाल धर्मशाला से लेकर दुर्गा पूजा चैराहा तक सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अभी नाली निर्माण जो अतिक्रमण हटाकर होना है, जिससे नाली का बहाव सही हो सके पूरी तरह से बाकी है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |