Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लक्ष्मी अवस्थी को लखनऊ का महिला जिला सचिव बनाया-अजय दीप श्रीवास्तव


लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  चिनहट स्थित डूडा कॉलोनी चक मल्हौरी में भारतीय समाज पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के जिला सचिव शिवमंगल कश्यप द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपने पार्टी पदाधिकारी को बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया गया और क्षेत्र में पार्टी के लिए सहयोग करने वाली लक्ष्मी अवस्थी  को महिला जिला सचिव बनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अजयदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने लक्ष्मी अवस्थी को पार्टी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र दिया गया और पार्टी के प्रति ईमानदारी से काम करने के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए आम जनमानस के साथ खड़े रहने का संकल्प दिलाया ।

क्षेत्र की जनता अपने बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के  जिला अध्यक्ष अजयदीप श्रीवास्तव को पाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि हमारी कोई सुनता नहीं है ना ही नगर निगम ध्यान देता है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि हमारी समस्या के लिए प्रयास कर रहा है।  बिजली और पानी के साथ-साथ नाली की समस्या से हम लोग प्रतिदिन जूझ रहे हैं।

नाली जाम है घरों में पानी घुस रहा है  , पिछले 15-20 दिनों से पानी की मोटर खराब है और हम लोग गंदा पानी पीने पर मजबूर है। 

सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर जिला अध्यक्ष ने सभी को आश्वासन दिया कि आप सभी की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा। 

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज आम जनमानस के प्रति संवेदनशील है, आप सभी की समस्या जल्द ही दूर होगी।  जिला अध्यक्ष ने बुजुर्ग महिलाओं को माला पहनाकर सम्मान किया और सभी का आशीर्वाद लेकर समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर हर्ष अवस्थी, नंदकिशोर , लव कुश कश्यप,पूजा देवी कश्यप, लक्ष्मी देवी कश्यप,  पार्टी पदाधिकारी के साथ-साथ डूडा कॉलोनी की महिलाएं बच्चे और युवा उपस्थित रहे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |