Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई 79वाँ स्वतंत्रता दिवस


आलमबाग। पूरे देश में शुक्रवार को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के पश्चात स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक और देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के दिलों को झकझोर दिया। इसी क्रम में कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी के सेक्टर एम में संचालित चिरंजीव भारतीय स्कूल में ध्वजारोहण के पूर्व प्रभात फेरी निकाल स्कूली बच्चों ने जिंदाबाद के नारे लगाए जिसके पश्चात स्कूल प्रांगण में रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रमों का मंचन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले का नाट्य मंचन और भारत सरकार के सफल ऑपरेशन सिंदूर का नाट्य मंचन देख तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी ।इस क्रम में शारदा नगर के रश्मि खंड स्थित विस्डम कांवेंट स्कूल में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू ने ध्वजारोहण किया और स्कूली बच्चों में देशभक्ति के संदेश दिए इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |