प्रतापगढः निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन
August 11, 2025
प्रतापगढ़। जिले में पट्टी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मंगरौरा ब्लॉक के अस्थरा गांव में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मरीजों का निरूशुल्क परीक्षण किया गया एंव दवाएं वितरित की गयी । मीरा हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित आर्या, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ धनंजय गुप्ता के द्वारा 815 मरीजों को देखा गया । हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि कैम्प में गठिया, आंख, खांसी एंव सर्दी जुकाम, बुखार के ज्यादातर मरीज आए जिनका निशुल्क उपचार किया गया एंव दवांए दी गई । इस दौरान नर्सिंग स्टाफ में सुषमा प्रिया, राज विश्वकर्मा एंव मैनेजर लवकुश मिश्र ने भी मरीजों की देखभाल की। कैम्प का आयोजन सुरेश कुमार सरोज जिला सूचना अधिकारी संत कबीर ने किया । इस मौके पर राजेन्द्र कुमार बृजेश कुमार, सुषमा, प्रिया, राज विश्वकर्मा, सुधा, प्रेम सिंह पूर्व प्रधान आदि रहे ।
