Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः सनबीम स्कूल में चाकू मारकर छात्र की हत्या ,तीन घायल, स्कूल में फैली दहशत


गाजीपुर। वीणा वादिनी मां सरस्वती के  पवित्र आंचल को सोमवार को उनके ही पवित्र मन्दिर में एक शिक्षार्थी ने दागदार कर दिया। उसने उसी विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। कलम और किताब थामने वाले किशोर हाथों ने कच्ची उम्र में चाकूबाजी कर अपने विरोधी को मौत देकर विद्यार्थियों में सनसनी फैला दी।  घटना की जानकारी होते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गयी।

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज में स्थित सनबीम पब्लिक स्कूल में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। चाकू बाजी में जहां एक छात्र की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य छात्र घायल हो गये। जिनकी चिकित्सा सदर अस्पताल में जारी है।

मृतक की शिनाख्त 15 वर्षीय छात्र आदित्य वर्मा पुत्र शिवजी वर्मा निवासी  मुहम्मदाबाद (वार्ड नं0 25)थाना मुहम्मदाबाद  के रुप में हुई है। मृत्यु की खबर पाकर मृतक छात्र के परिजनों में हाहाकार मच गया।

चर्चा रही कि कक्षा दस के शिक्षार्थी मृतक आदित्य वर्मा का उसी स्कूल के कक्षा नौ के छात्र साहिल रावत से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर दोनों स्कूल में ही भिड़ गये और झगड़ने लगे। उसी दौरान तैश में आकर  साहिल ने आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद कक्षा नौ के ही शिक्षार्थी नमन और अभिनव  भी बीच बचाव में जख्मी हो गये। इस घटना में जहां आदित्य ने दम तोड दिया वहीं हमलावर साहिल भी घायल हो गया था। मृतक के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |