Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: तारक एजुकेशनल अकादमी में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण की वेशभूषा में आए नन्हे मुन्ने छात्र


शाहबाद। सोमवार को तारक एजुकेशनल अकादमी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के किंडरगार्डन वर्ग के छात्र छात्राओं को राधा तथा कृष्ण के स्वरूप में तैयार होकर विद्यालय आना था। जिसमें बहुत सारे बच्चे सुंदर सुंदर परिधानों में तैयार होकर राधा कृष्ण के रूप में आए। इसमें तैयार होकर आए सभी बच्चे बहुत सुंदर लग रहे थे। कृष्ण के रूप में तैयार हुए बच्चों के पास बांसुरी तथा राधा के रूप में तैयार हुई छात्राओं के पास सुंदर सुंदर मटकियां थीं। इस अवसर पर विद्यालय में प्रातः असेंबली में एक सुंदर प्रस्तुति भी दी गई। जिसमें विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष नाटक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से दर्शाया कि हमारे क्रांतिकारियों ने किस प्रकार अपने प्राणों की चिंता न करके हमें आजादी दिलवाई है। इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज की। जिनमें बच्चों ने सुंदर सुंदर मटकियां, झूले तथा बांसुरियां बनाईं। इस मौके पर विद्यालय के  प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह तथा प्रधानाचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने बच्चों को बताया कि त्यौहार मानव जीवन में हर्ष और उल्लास लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि त्यौहारों के माध्यम से लोगों में भ्रातृत्व की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर विद्यालय के सह प्रधानाचार्य अमित बनर्जी के साथ  पूजा अरोड़ा, कुलदीप कौर, कमला सिंह, श्वेता, अदनान, रीना, कुमारी शीतल, श्रीमती दीपा,नेहा,सिमरनजीत सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |