पीलीभीत। तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भी बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के जनता दरबार में भारी भीड़ उमड़ी।
गुरुवार-शुक्रवार को सुबह के समय हुई वर्ष में भी महामंडलेश्वर के जनता दरबार में लोगों का ताता लगा रहा तो वही शनिवार को भी सुबह के समय लगातार बारिश के बावजूद क्षेत्र की जनता अपने-अपने समस्याओं को लेकर आश्रम पहुंची और विधायक से मुलाकात कर समाधान की उम्मीद जताई। जनता का कहना है कि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। यही कारण है कि बारिश, ठंड या गर्मी किसी भी विपरीत परिस्थिति में लोग बड़ी संख्या में जनता दरबार में पहुंचते हैं। क्षेत्रवासियों का विश्वास है कि उनकी समस्याओं का निस्तारण महाराज के नेतृत्व में अवश्य होगा। जनता ने उदाहरण देते हुए बताया कि जब भी विधायक किसी कार्य से जिले से बाहर होते हैं, तब भी जनता दरबार में उतनी ही भीड़ रहती है। समस्याओं को फोन के माध्यम से उनसे साझा किया जाता है और वे अधिकारियों को त्वरित निर्देश देकर निस्तारण सुनिश्चित कराते हैं। यही जनता और नेता के बीच गहरे लगाव का प्रमाण है।
शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने धैर्यपूर्वक सबकी बातें सुनीं और तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
जनता दरबार के उपरांत आश्रम पहुंचे क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया और विधायक की जनसेवा भावना की सराहना की। लोगों ने कहा कि सच्चा नेता वही है, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच खड़ा रहे। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज का यह समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।