Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: विधवा की पुत्री ने छेड़छाड़ कर परेशान करने का दिया प्रार्थना पत्र! विधवा महिला को विरोध करना पड़ा महंगा मारपीट कर किया घायल


छिबरामऊ/कन्नौज। सीमा पत्नी स्वर्गीय अल्लाहरक्खा निवासिनी मो० बिरतिया कस्बा व थाना छिबरामऊ प्रभारी निरीक्षक संबोधित लिखित प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया

लिखित प्रार्थना पत्र में  प्रार्थिनी सीमा पत्नी स्वर्गीय अल्लाहरक्खा निवासिनी मो० बिरतिया कस्बा व थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज की है। दिनॉक 21/08/2025 को सुबह के समय प्रार्थिनी अपने घर में घरेलू कार्यों में व्यस्त थी तभी मोहल्ले के ही रफीकउददीन उर्फ करिया पुत्र कमरूद्दीन एवं मुस्तफा हीरो, फिरोज पुत्रगण रफीकउददीन दरवाजे पर आकर मां बहन की गाली देने लगे प्रार्थिनी की पुत्रियों को आये दिन उक्त लोगों द्वारा छेड़छाड़ कर परेशान करते थे प्रार्थिनी विधवा है प्रार्थिनी के यहां कोई पुरुष नहीं है प्रार्थिनी किसी तरह से अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। उक्त लोग प्रार्थिनी व उसकी बच्चियों को परेशान करते हैं। जब प्रार्थिनी ने इन सभी बातों को विरोध किया तो उक्त लोगों ने प्रार्थिनी को घर में घुसकर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डे व लोहे के पाइप से प्रार्थिनी को मार मारकर घायल कर दिया। प्रार्थिनी के सिर पर व सीधे हाथ पर गम्भीर चोटे आयी और हाथ व शरीर पर गम्भीर चोटे आयी जिस कारण वह बेहोश हो गई। प्रार्थिनी की बड़ी बेटी चिल्लायी तब मोहल्ले के लोगों ने बचाया उक्त आरोपी छोड़कर भाग गए। प्रार्थिनी किसी तरह से कोतवाली आयी है प्रार्थिनी उक्त लोगों से इनके आतंक से भयभीत है। कानूनी कार्रवाई करने की मांग की समाचार लिखे जाने तक अभियोग दर्ज नहीं हो सका। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |