Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बरसात से रक्षाबंधन त्यौहार पड़ रहा फीका, दुकानदार मायूस


संग्रामपुर/अमेठी। भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन बरसात के कारण फीका पड़ रहा है। दुकानदार अपनी दुकान में विभिन्न प्रकार की राखियां और रंगीन धागा सजा कर रखे हुए हैं। लेकिन सुबह से बरसात होने के कारण खरीददार दुकान पर नहीं आ रहे हैं ।इस बार रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजार फीका दिखाई पड़ रहा है। संग्रामपुर के कालिकन धाम में मात्र एक दुकानदार ही इस पर्व पर विभिन्न प्रकार की रंगीन धागाओ से सजी राखी की दुकान सजा रखी है।शेष दुकानदार थोड़ी सी धागे की राखियां रखे हुए हैं। दुकानदार गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि कालिकन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है।इसका कारण कि अमेठी- कालिकन मार्ग पर पतापुर - टिकरिया  सीमा पर मालती नदी पर बना वैकल्पिक पुल टूटने से हुआ है।इसका प्रभाव यह पड़ा कि पतापुर - शंकरपुर - कसारा- जरौटा- तारापुर सहित कई गांव का सम्पर्क टूट गया है।यही हालत विशेषरगंज से आने वाले श्रद्धालुओं की है यही कारण है कि राखियां बहुत कम बिक रही है जो भी स्थानीय गांव के लोग कालिकन आना चाहते हैं बरसात के चलते वह भी नहीं आ रहे हैं। फिलहाल त्योहार भाई- बहन के अटूट प्रेम का है। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है और निभाता भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |