जामोः युवक पर चाकू से हमला, हुई मौत
August 08, 2025
जामो/अमेठी। जनपद के जामो से एक बडी घटना सामने आयी ,जहां एक युवक ने मामूली विवाद मे दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया वही उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। जाकारी के मुताबिक राजेश कुमार गांव के निकट ही सुबह करीब आठ बजे चाय पीने के लिए दुकान पर आया था। वहीं पर मामूली विवाद में राम बहादुर नाम के एक व्यक्ति ने उसे चाकू गोद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश को लेकर परिजन ट्रामा सेंटर जगदीशपुर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने राम बहादुर नाम के व्यक्ति की पहचान की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है ।
.jpg)