Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स की कार्यशाला आयोजित


संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को  राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला ब्लॉक संग्रामपुर में भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास और प्रदर्शन  मापने के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।इस कार्यशाला के माध्यम से ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने,सतत विकास लक्ष्य की दिशा में काम करने और स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाना है।इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतो के विकास और प्रदर्शन का आकलन करना है।और ग्राम सभा को सशक्त बनाना है। कार्यशाला में बताया गया कि सूचकांक विभिन्न सामाजिक - आर्थिक संकेतकों और मापदण्ड का उपयोग करके पंचायतो के कल्याण और विकास का आकलन किया जाएगा। कार्यशाला के माध्यम से  बताया गया कि 2030 तक सत्य विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में जमीनी संस्थाओं को मापना है। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि पंचायत अपनी प्रगति का आकलन कर सुधार क्षेत्र का पहचान कर सकती है।इस कार्यक्रम से बताया गया कि पारदर्शिता और निर्णय लेने का उपाय भी बताया गया। इससे पंचायत के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।इस कार्यशाला में ट्रेनर के रूप में पूर्व जिला पंचायती राज अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2022- 23 में पहली बार पी डी आई को एडवांसमेंट इंडेक्स के रूप में  कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें आज जिले के विकास खंड संग्रामपुर में सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारी जिसमें स्वास्थ्य विभाग - महिला बाल विकास विभाग - खाद्य व रसद विभाग - पंचायती राज विभाग - विकास विभाग  आदि की उपस्थिति में कार्यशाला चलाई गई।इस कार्यक्रम में डॉ संतोष सिंह, सीडीपीओ रूपेश कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर - सुषमा सिंह, पेंशन योजना - अमरीष मिश्रा सहित ब्लॉक के सभी सचिव प्रधान मंशाराम मिश्रा,गायत्री देवी,रशीला देवी, सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |