प्रतापगढः हाईड्रा वाहन की टक्कर से दो युवक घायल
August 17, 2025
लालगंज/ प्रतापगढ। तीव्र गति से आ रहे हाईड्रा वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के डांड़ी गांव निवासी अंकुर तिवारी व अंकित तिवारी पुत्रगण स्व0 बालेन्द्रभूषण तिवारी बीती शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे जनपद मुख्यालय से घर आ रहे थे। रानीगंज अजगरा बाजार में हाइवे पर सामने से आ रहे हाईड्रा वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार अंकुर व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
.jpg)