प्रतापगढः चोरी की घटना में दर्ज हुआ मुकदमा
August 17, 2025
प्रतापगढ़। घर में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के कौशिल्यापुर गांव की राजकुमारी विश्वकर्मा पत्नी सुंदर लाल विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सात अगस्त को दोपहर करीब एक बजे गांव के मोहित पुत्र रामसजीवन उसके घर में घुस आये और घर में रखी सात हजार की नकदी चुरा ले गये। चोरी की घटना घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़िता के पौत्र शुभम ने आरोपी से पूछतांछ की तो उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)