Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः रंजिश में अधेड़ की पिटाई, पांच पर हत्या के प्रयास का केस


लालगंज/प्रतापगढ।  खेत में सो रहे अधेड़ पर रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर विलियमगढ़ निवासी पिण्टू वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती ग्यारह जुलाई की रात करीब ग्यारह बजे उसके पिता माताबदल वर्मा अपने खेत में सो रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही प्रदीप वर्मा अपने साथी संजय वर्मा, श्यामू, रोहित वर्मा, लवलेश वर्मा निवासीगण तिवरानन का पुरवा के साथ वहां पहुंचे और पीड़ित के पिता को जमकर मारापीटा। गंभीर चोट लगने से घायल माताबदल बेहोश हो गया। घायल के इलाज के उपरान्त हालत में सुधार होने पर पीड़ित ने बीती चैदह अगस्त को आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौपी। एसओ मनीष त्रिपाठी का कहना है कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |