अमेठीः माँ के धाम जाने वाला रास्ता कीचड़ में हुआ तब्दील
August 08, 2025
अमेठी। संग्रामपुर माँ कालिका जी के धाम को जाने वाला रास्ता जो कि अमिलहना शुकुलपुर पतापुर भवसिंहपुर होते हुये माँ कालिका जी के धाम तक जाता है यह रास्ता बीच में मात्र 700 मीटर बहुत खराब है कि थोड़ी सी बारिश हो जाने पर आप पैदल तक नहीं जा सकते जब से इधर कालिकन धाम से अमेठी जाने वाले रास्ते का वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था पानी के आजाने से बंद हुई है तब से यह रास्ता बाईपास हो गया है अमेठी जाने के लिए । यह रास्ता ग्राम सभा पतापुर में 300 मीटर और भवसिंहपुर में 400 मीटर पड़ता हैबाकी सभी जनप्रतिनिधियों की माँ कालिका जी में अटूट आस्था है निवेदन है कि सभी प्रयास करें । मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि वह भक्तों की इस रास्ते को बहुत जल्द बनवा ही देंगे।
