शाहबाद: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
August 19, 2025
शाहबाद। मंगलवार की बीती रात मोहल्ला कानूनगोयान सिरोली रोड पर पप्पू खा की कॉलोनी में कपड़े के एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आग लगने पर गोदाम स्वामी अफसर पुत्र छुट्टन निवासी ग्राम बंदार शाहबाद जिला रामपुर जो की किराए के मकान में रहकर कपड़े की सिलाई व पैकिंग आदि का कार्य करता है बीती रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने पर जब अफसर की आंख खुली तो हरबराहट में पास में सो रहे रईस को उठाया और दोनों ने आनंन फानन में आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बे काबू हो रही थी। इसकी सूचना अफसर ने पुलिस 112 को दी जिससे मौके पर पुलिस 112 व फायर स्टेशन से पुलिसकर्मी पहुंचे ,पुलिस व दमकल कर्मियों ने बड़ी मशककत के बाद आग को काबू में पाया तब तक सारा माल जल कर राख हो चुका था। इसकी सूचना देकर कोतवाली शाहबाद में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
