छिबरामऊ/कन्नौज। नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में पालिका सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आई0ई0सी0 एवं व्यवहार परिवर्तन के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसमें स्वच्छ भारत मिशन की मंडल प्रबन्धक पलक शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक शिवम सिंह, एवं सोशिओविटाल नेटवर्क फाउण्डेशन एन0जी0ओ से आये विवेक सिंह एवं रजत तिवारी द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य जनभागीदारी से ही प्राप्त किये जा सकते है, नागरिकों के व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिये सभी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों एवं अन्य एन0जी0ओ0 स्वयं सहायता समूहों की मदद से इस कार्य को आसानी से कर सकते हैं। एक बार नागरिकों के व्यवहार में परिवर्तन होने के बाद कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण की व्यवस्था को शासन की मंशा के अनुरूप सम्पन्न कर पायेंगे।इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सफाई इंचार्ज, अमरदीप, सभी जोनल सफाई प्रभारी के साथ अन्य सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
