कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार आज विकास खंड कन्नौज की ग्राम पंचायत सहिल्लापुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को कैश क्रेडिट लिमिट (ब्ब्स्) लिंकेज प्रदान करने तथा नवगठित समूहों को बैंक से जोड़ने के उद्देश्य से एक वित्तीय शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया।
उपायुक्त स्वतः रोजगार राजकुमार लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के माध्यम से कृष्णा महिला एसएचजी (चौराचांदपुर), वंशी वाले महिला एसएचजी (सहिल्लापुर), लक्ष्मी महिला एसएचजी, आदर्श महिला एसएचजी (देवधरापुर) एवं उजाला महिला एसएचजी (दुर्गापुर) सहित कुल 10 स्वयं सहायता समूहों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 60 लाख का ऋण वितरण किया गया।
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख श्री रजत कुमार नंदा, ब्लॉक मिशन मैनेजर विजय, शाखा प्रबंधक राजीव विश्वास, ग्रामीण विकास अधिकारी श्री सोमेइया पटेल, सहायक प्रबंधक श्री राहुल सिंह, तथा समूह सखी श्रीमती शिखा सिंह एवं पूजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा, जिससे उनके स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
