संग्रामपुर:चोरी हुई मोटरसाइकिल, नही दर्ज हुई एफआईआर
August 22, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर अन्तर्गत टीकरमाफी बाजार से 15अगस्त को एक दुकान से स्पेलेंडर प्लस मोटर साइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने अभी तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। टीकरमाफी में शंकरलाल की मिठाई की दुकान है। लगभग आठ बजे शाम को एक अज्ञात युवक आया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। राहुल कुमार ने बाइक चुरा कर भाग रहे युवक का पीछा भी किया किंतु युवक को पकड़ नहीं पाया। राहुल ने बगल की दुकान विजय ट्रेडर्स पर लगे सी सी टी वी कैमरे की एक फोटो चैकी पुलिस को दिखाई है। राहुल का कहना है कि बाइक चोरी के बारे में उसने उसी दिन 112न पुलिस सेवा,चैकी प्रभारी टीकरमाफी,सी ओ टीकरमाफी और 1076सी एम हेल्पलाइन को फोन करके सूचित भी किया है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। टीकरमाफी के चैकी इंचार्ज संजीव कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि युवक की ओर से आनलाइन एफ आई आर की गई है। प्रार्थना पत्र एस एच ओ संग्रामपुर को भी दिया गया है। आनलाइन एफ आई आर को ट्रेस कर रहे हैं।अब इस मामले में एफ आई आर नहीं दर्ज हो सकती।
