बदायूं । वर्तमान में जनपद बदायूँ में धान, गन्ना आदि फसलों के लिए किसानों के लिए यूरिया और डीएपी की आवश्यकता होती है। परन्तु किसान भाई जब भी फसल हेतु खाद के लिए सहकारी समिति अथवा खाद केन्द्र में पहुंचते है तो पता चलता है कि यूरिया एवं डीएपी केन्द्र पर नहीं है। इस कारण किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। यदि समय रहते किसान भाईयों का फसल हेतु यूरिया एवं डीएपी नहीं मिलती है तो फसल का पौधा कमजोर हो जाता है तथा उक्त पौधा उपज देने में असमर्थ रहता है।
जिसमें किसान की हानि कारित होगी। प्रमोद शाक्य जिला अध्यक्ष का कहना है कि डीएपी एवं यूरिया को प्राइवेट दुकानदार अधिक मूल्य में विक्रय कर रहे है। जिसमें किसानों का शोषण हो रहा है। अगर जनपद के खाद की यही स्थिति रही तो किसान एकता संघ आन्दोलन करने पर मजबूर हो जायेगा।जनपद के किसानों की समस्या को देखते हुए फर्टिलाइजर कम्पनी को निर्देशित कर दिया जावे, कि जनपद में किसानों को पर्याप्त माह में यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए । इस मौके पर परवेज आलम, टीटू यादव, दिनेश मौर्य,छत्रपाल आदि लोग मौजूद रहे।
