लखनऊ: बीकेटी में लड़की से की दरिंदगी, पिता ने दर्ज करवाया मुकदमा, जंगल में पड़ी मिली थी बेसुध बेटी! बीकेटी पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, दो नामजद, दो अज्ञात के पर मुकदमा दर्ज
August 29, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चार युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। घटना गुरुवार रात बीकेटी थाना क्षेत्र की है। पहले दो युवकों ने बाइक से किशोरी जिसकी उम्र 16 साल को जंगल में ले गए, वहां दो अन्य युवकों को भी बुलाया लिया। एक-एक कर चारों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की, तभी बाइक पर बैठाकर उसे दूसरी जगह ले जाने लगे,कि रास्ते में किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक की हैंडल पकड़कर खींच दी। जिससे बाइक गिर गई और वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे बीकेटी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है। बाकी दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों आरोपियों की पहचान शिवा व राज के रूप में हुईं, अन्य दो अज्ञात आरोपियों को किशोरी पहचान नहीं पाई। वहीं किशोरी का परिवार काफी गरीब वर्ग से है। पिता की मानसिक हालत बहुत ठीक नहीं है। जिसके चलते मां मेहनत मजदूरी करके तीन बेटी और एक बेटे का पालन-पोषण खर रही है। किशोरी की पढ़ाई छूट चुकी है, घर में ही रहकर घर के काम करती थी।जब किशोरी नहीं मिली तो आसपास खोजना शुरू किया, तभी गांव के ही एक लड़के ने बताया, किशोरी पुलिया के पास पड़ी है। वहीं पर बाइक से एक लड़का भी पड़ा है। इस पर गांव वालों ने मौके पर जाकर देखा तो राज नाम का युवक नशे की हालत में था, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने राज को हिरासत में लिया। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राज की निशानदेही पर शिव को भी पकड़ लिया,पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
