Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः ट्रैक्टर पर बैठ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे सीएमओ! बाढ़ प्रभावित चैकी व गांवों का किया निरीक्षण


लखीमपुर खीरी। भारी बरसात के कारण आई बाढ़ के दौरान दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण को सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता मंगलवार ब्लाक नकहा के बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ चैकी खानीपुर सहित ग्राम रहरिया खुर्द व ग्राम रेहरिया कला में ग्रामीणों से बात की।बरसात के कारण नकहा ब्लॉक के कई गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इस दौरान गांव में ही स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए बाढ़ चैकियां बनाई गई हैं। इन चैकियों पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करने के लिए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता मंगलवार को सीएचसी नकहा अधीक्षक डॉ रामू सिंह के साथ बाढ़ चैकी खानीपुर पहुंचे जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा आठ मरीजों को उपचार दिया गया था। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित गांव रहरिया खुर्द व उसके पुरवा रहरिया कला भी ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे, यहां पर आशा विंधेश्वरी भ्रमणशील थीं उन्होंने प्रधान आरती देवी व प्रधान पति उत्तम कुमार से भी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करी। सीएचसी अधीक्षक डॉ रामू सिंह को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व बाढ़ प्रभावित चैकियों में दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संज्ञान लेते रहे। वहीं आवारा पशुओं व जहरीले जीव जंतुओं के उपचार हेतु वैक्सीन व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक 345 डायरिया के मरीज मिले हैं, वहीं 817 बुखार के, एक सर्पदंश, 432 त्वचा रोग व 800 अन्य को मिलाकर 2395 मरीजों को उपचार दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 7190 क्लोरीन की टेबलेट व 2187 ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |