गौरीगंज: महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) का 17वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
August 08, 2025
गौरीगंज/अमेठी। सामाजिक उत्थान, न्याय और निरंतर सेवा के संकल्प के साथ कार्यरत महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) ने 08 अगस्त 2025 को अपना 17वां स्थापना दिवस भव्य रूप से गौरीगंज (अमेठी) स्थित विभा गेस्ट हाउस में मनाया। कार्यक्रम में संगठन की प्रान्तीय कमेटी, अमेठी की जिला कमेटी, तहसील कमेटी, ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी के साथ साथ सुल्तानपुर प्रतापगढ़ जौनपुर जिला कमेटी के पदाधिकारी , सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहयोगी संगठनों एवं समाज के विविध वर्गों से आए सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। संस्था के महासचिव शिवदयाल शर्मा द्वारा संगठन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों का सारांश बताया कि संस्था ने अब तक 2000 से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंदों तक पहुँचाया, सामाजिक उत्पीड़न के विरुद्ध दर्जनों बार प्रशासन से सीधी लड़ाई लड़ी, विभिन्न गरीब-जरूरतमंद रोगियों को स्थानीय विधायक के माध्यम से चिकित्सा सहायता मुहैया करवाई, वर्तमान में स्थानीय सांसद महोदय से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में छप्थ्। जैसी संस्था द्वारा दिए जा रहे समर्थन का भी विशेष उल्लेख किया गयज्ञं अतिथियों ने संस्था की लगन और ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे ष्समाज के आधार स्तंभों में एकष् बताया। संस्था के अध्यक्ष व सचिव ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन कोई साधारण संस्था नहीं, यह जन-संघर्ष की आवाज है। बदलाव लाने के लिए हम चल पड़े हैं, और जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय नहीं पहुँचता, तब तक हमारा संकल्प अडिग रहेगा।ष्। उन्होंने श्सेवा हमारा संकल्प, समाज हमारा परिवारश् संगठन को ध्येय वाक्य दिया। और लोगों का आह्वान किया कि- “आइए, समाज में जहाँ अन्याय दिखे, वहाँ आवाज बनें। आज नहीं तो कब? हम नहीं तो कौन?” पुनः इस संकल्प को दोहराते हुए कि- ष्हम मशाल हैं उम्मीद की, हर अंधेरे से टकराएंगे! बदलाव की राह में हर दरवाजा खटखटाएंगे!!ष् उन्होंने अपनी बात समाप्त की।वक्ताओं में उदयराज शर्मा जी प्रांतीय सचिव, हनुमान प्रसाद शर्मा जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर, हरिश्चंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष प्रतापगढ़, नंदवंशी शैलेंद्र शर्मा मुख्य संस्था सचिव भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जौनपुर, निर्मल विश्वकर्मा सचिव विश्वकर्मा सेवा समिति अमेठी, संग्राम सिंह सविता, दिनेश शर्मा, रंजीत शर्मा, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, विनोद शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला, तहसील व ब्लाक के पदाधिकारियों में लाल बहादुर शर्मा, बजरंग शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, ऋषि वर्मा, दीपक शर्मा, प्रवीन शर्मा, मुकेश शर्मा, सूर्य नारायण शर्मा, आरके शर्मा, माता प्रसाद शर्मा, राम लगन शर्मा, भोलानाथ शर्मा, सोनू शर्मा, आशीष शर्मा, महेश शर्मा, शिवपूजन शर्मा, चंद्रेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, चैधरी राजेंद्र प्रसाद शर्मा व चैधरी विनोद शर्मा गोपाल चंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमेठी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को संगठन के 17वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने किया।
