Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः स्वतंत्रता का लक्ष्य संविधान के मौलिक अधिकारों की सतत सुरक्षा-प्रमोद तिवारी


लालगंज/ प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भारत की राष्ट्रीय शक्ति का आज हर क्षेत्र में दुनिया लोहा मान रही है। उन्होने कहा कि भारत की मेधाशक्ति की सफलतायें अंतरिक्ष विज्ञान  तथा तकनीकी और न्याय एवं प्रशासन के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर हमारे तिरंगे को गगन छूती ऊॅचाईयां प्रदान कर रही है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद  तिवारी ने कहा कि हमारी स्वतत्रंता का लक्ष्य लोगों के मौलिक अधिकार की सुरक्षा का मजबूत कवच है। उन्होने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा नागरिकों को स्वतत्रं चुनाव के लिए अवसर की समानता भी प्रदान करता है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने यह बातें बतौर मुख्य अतिथि संग्रामगढ़ इंद्राणी इंटर कालेज में आयोजित स्वतत्रंता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ सरयू इंद्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा निर्मला शर्मा बालिका विद्यालय में भी ध्वजारोहण के  साथ किया। उन्होने कार्यक्रम में विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में छात्रा प्रियंका, अंजली, शैव्या, उपासना , महिमा , खुशी, रितिका , आराध्या, कल्पना, सपना, मोहिनी, रंजना, मानसी, रिमझिम , शालू, दीपिका, सोनाक्षी, दिव्याशी, अंजली आरती, अंतिमा, महक, शिवाशी ने मनमोहक राष्ट्रीय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरिकेश प्रताप मिश्र व संचालन डॉ0 नन्हे लाल यादव ने किया। प्रधानाध्यापिका विमला शर्मा ने स्वागत व उपप्राचार्य विनोद पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ,आशीष उपाध्याय, लालजी यादव, रघुनाथ सरोज, भुवनेश्वर शुक्ल, ओम प्रकाश यादव,भगौती द्विवेदी, कामेश्वर मिश्रा, सोनू तिवारी, विश्वनाथ पटेल, लालजी पटेल, राकेश चतुर्वेदी, रेशम लाल जायसवाल, चंदन पाण्डेय, मुन्ना मौर्य , अशोक सिंह, निसार अहमद आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |