प्रतापगढः अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज
August 17, 2025
प्रतापगढ़। चाचा-भतीजी के दुर्घटना में घायल होने को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी सर्वेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीस जुलाई को सुबह करीब नौ बजे वह अपनी भतीजी प्राची पुत्री आदेश गुप्ता के साथ बाइक से घुइसरनाथ धाम दर्शन करके घर लौट रहा था। आरोप है कि लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के पास नहर पुलिया के समीप सत्यार्थ इण्डेन गैस हर्षपुर की मैजिक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीड़ित के बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित का यह भी आरोप है कि एजेंसी मालिक द्वारा पैसे देकर समझौता करने का दबाव बनाया। जिसे न मानने पर उसे जानलेवा धमकी भी दी गयी। घटना को लेकर पीड़ित ने बीती चैदह अगस्त को पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)