तिलोई: तिरंगा हमारे, स्वाभिमान,एवं शौर्य का प्रतीक-धीरेन्द्र प्रताप सिंह
August 12, 2025
तिलोई/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जन-जागरण हेतु कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला,तिलोई में बच्चों व शिक्षकध्शिक्षिकाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी तिरंगा यात्रा को प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह,राष्ट्रीय काउन्सलर,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा में भेलाई खुर्द गांव में घुमायी गयी बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर,विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा,इसकी शान न जाने पाते,चाहे जान भले ही जाये।बुलन्द आवाज में जय घोष करते हुए चल रहे थे धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी ग्राम वासियों को बताया 13 अगस्त से 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व तक प्रदेश के समस्त घरों पर देश की आन,बान व शान तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना चाहिए।तिरंगा हम सबको स्वतंत्रता दिवस की याद दिलाता है,और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान करता है तिरंगा यात्रा में शिक्षिकाएं अमृता जायसवाल,अमिता जायसवाल,रजिया बानो,शशि कुमारी सिंह,प्राची श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव,सुचित्रा सती, प्रभावती-अनुचर एवं सैकड़ों बच्चे सम्मिलित रहे।