Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: भाजपाइयों व प्रधानों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा


संग्रामपुर /अमेठी। मंगलवार को संग्रामपुर में भाजपा नेताओं और प्रधानों की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्तों के हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते गयाबख्स सरस्वती शिशु मंदिर से कालिकन मंदिर - सगरा- हनुमान मंदिर - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर - कालिकन चैराहा - थाना संग्रामपुर - ब्लाक मुख्यालय संग्रामपुर होते हुए भवसिंहपुर पंचायत भवन पहुंची। जहां यात्रा का  समापन हुआ कार्यक्रम समापन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि ने बताया यह तिरंगा का रंग पूरे देश में  दिखाई दे रहा है।भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने और भाजपा के स्वर्णिम काल के साथ आजादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। भाजपा नेता काशी तिवारी ने बताया कि यह एक संदेश पूरे देश से जा रहा है जिसमें सैनिकों के सम्मान को लेकर यह यात्रा निकाली गई। उन्होंने आपरेशन सिन्दूर की भी सराहना की।इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज नेता दिनेशतिवारी,प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना, भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय, संग्रामपुर प्रधान इन्द्र भान सिंह रिंकू,गूजीपुर प्रधान अरविंद पाण्डेय, बनवीरपुर प्रधान प्रतिनिधि रंजीत यादव, अम्मरपुर प्रधान शैलेंद्र वर्मा, सरैया कनू प्रधान प्रतिनिधि बसन्त लाल वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा संग्रामपुर राजेश शुक्ला, विपिन शुक्ला,आलोक तिवारी, अरूण पाण्डेय,रामेन्द्र नाथ पाण्डेय,सोनू तिवारी सहित सैंकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल हुए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |