Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः शहर के कटहरनाला पर बने नए पुल का एप्रोच धंसने से विभाग की थू-थू


बलिया। शहर के चित्तू पांडेय चैराहा और बहेरी के बीच आवागन के लिए कटहरनाला पर बना पुल का एप्रोच धंस गया है। अभी एक हफ्ते पहले ही पुल को चालू किया गया है। पुल बनने के साथ ही इसका एप्रोच धंसने से चहुंओर थू-थू होने लगा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया। इसे लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से शहर से होकर गुजरने वाले एनएच -31 को माल्देपुर मोड़ से कदम चैराहा तक करीब चार किमी लम्बा फोर लेन बनाया गया है। इसके चलते बहेरी और चित्तू पांडे चैराहा के बीच कटहल नाला पर नये पुल का निर्माण कराया गया।

बताते चलें कि करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर लम्बा यह पुल बनकर तैयार होने के बाद बीते मंगलवार की रात यातायात के लिए खोल दिया गया था। लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही एप्रोच मार्ग धंसने से निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में लोग पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |