Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर में इंडिया एआई डाटा लैब का उद्घाटन! पूरनपुर को मिला एआई तकनीक का उपहार दृ एक नई शैक्षणिक शुरुआत


पीलीभीत। नगर पालिका पूरनपुर में इंटेल द्वारा संचालित इंडिया एआई डाटा लैब का भव्य उद्घाटन भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद  के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका सदन परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ मंत्री जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर सवाल पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास से एआई से संबंधित उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया।उद्घाटन समारोह में नगर पालिका के सभासदों द्वारा फूल-मालाओं से माननीय मंत्री जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंत्री  ने कहा कि यह लैब छात्रों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित करेगी और भविष्य की नई दिशा प्रदान करेगी।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में विधानपरिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पांडेय तथा समाजसेवी हर्ष गुप्ता सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, नगर के सभासद व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरनपुर नगर में आज तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इंटेल इंडिया की पहल पर भारत सरकार के सहयोग से इंडिया एआई डाटा लैब की स्थापना की गई है। इस प्रयोगशाला का उद्देश्य युवाओं को आधुनिकतम तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने न केवल बच्चों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को परखा, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी किया। बच्चों ने जब पूरे आत्मविश्वास से ष्एआई का मतलब क्या होता है?ष् जैसे सवालों का उत्तर दिया, तो वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर गर्व साफ झलक रहा था।यह लैब आने वाले समय में पूरनपुर व आस-पास के क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म साबित होगी, जहाँ वे डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत विषयों में प्रशिक्षित हो सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |