Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: दादा की प्रेरणा से पौत्र ने विदेश में किया नाम रोशन


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा चण्डेरिया निवासी डॉ0सैफ खान लंदन के यूनिवर्सिटी हर्टफोर्डशायर में मास्टर आफ पब्लिक हेल्थ और क्लिनिकल रिसर्च में 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी टॉपर किया।यह सुनकर गांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई।इस अवसर पर ग्राम सभा प्रधान तुफैल खां,बी डी सी अज्जू खान,अध्यापक राय साहब मिश्रा, अध्यापक प्रीतम पाण्डेय ने मिलकर यूनिवर्सिटी टॉपर डा सैफ खान के पिता शौकत खान को उनके आवास पर जाकर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।इस अवसर पर यूनिवर्सिटी टॉपर डा सैफ खान के पिता ने बताया कि आज हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है कि मेरा छोटा लड़का लखनऊ मेडिकल कॉलेज पढ़ने के बाद लंदन के हार्टफोर्डशायर यूनिवर्सिटी डॉक्टरी की पढ़ाई कर वहां भी टॉप करके मेरे गांव का मेरे क्षेत्र का और अपने दादा सखावत खान की प्रेरणा और उनकी इच्छा को पूरा किया। उन्होंने बताया कि आज हमें अपने पुत्र पर गर्व है और मैं चाहता हूं कि अपने बूढ -बुजुर्ग की बात को हमेशा सम्मान करना चाहिए तभी जीवन सफल हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |